• Fri. Sep 18th, 2026

श्री साधुमार्गी जैन संघ, रतलाम में पर्युषण पर्व पर होंगे तीनो चातुर्मास स्थल पर धार्मिक आराधना व कार्यक्रम पर्युषण पर्व 4 सितम्बर से प्रारम्भ

BySurendra Jain

Sep 3, 2021

खबर पक्की,3 सितम्बर,रतलाम। परमागम रहस्यज्ञाता पूज्य आचार्य भगवन श्री 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनिजी म.सा. की असीम कृपा से इस वर्ष रतलाम श्री संघ को तीन चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हुआ तीनो जगंह पर्युषण पर्व धार्मिक आराधना व धार्मिक कार्यक्रम होंगे उक्त जानकारी देते हुए महेन्द्र गादिया ने बताया कि
शासन दीपिका श्री जयश्री जी म.सा. आदि ठाणा 8 का चातुर्मास समता भवन, गोपाल गौशाला कॉलोनी रतलाम, शासन दीपिका श्री प्रीतिसुधा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 6 का चातुर्मास समता सदन, घास बाजार व शासन दीपिका श्री हितेषी श्री जी म.सा. आदि ठाणा 5 का चातुर्मास स्थानक भवन, स्टेशन रोड पर चल रहा है ।
श्री साधुमार्गी जैन संघ,अध्यक्ष कपूर कोठारी मंत्री सुमित कटारिया समता युवा संघ,अध्यक्ष नीलेश मूणत मंत्री अभिषेक रांका श्री साधुमार्गी जैन महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्रकान्ता पिरोदिया मंत्री जूली पिरोदिया, श्री समता बहु मंडल अध्यक्ष निष्ठा कटारिया मंत्री सपना मूणत बालक मंडल ऋषभ मूणत ऋषभ गोरेचा बालिका मंडल की अध्यक्ष इशिता मूणत मंत्री इशिता चोपड़ा आदि सभी नेआचार्य श्री रामलाल जी म.सा. द्वारा यह वर्ष आध्यात्मिक महोत्सव वर्षावास घोषित किया गया है व हर श्रावक श्राविका को ज्ञानवान-क्रियावान बनने का आव्हान किया है श्री संघ ने अधिक से अधिक ज्ञान ध्यान व दर्शन लाभ लेने का निवेदन किया है।
तीनो जगह अलग अलग प्रवचन धार्मिक प्रतियोगिता आदि होगी

You missed

error: Content is protected !!