खबर पक्की, 4 सितंबर, रतलाम। पूर्व महापौर की फर्म के साथ धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। सीमेंट के व्यापार की बात को लेकर आधा दर्जन लोगों ने पैंसालीस लाख रुपए डिपोजिट करवाकर धोखाधड़ी की। पूर्व महापौर श्री डागा की शिकायत पर स्टेशन रोड थाने में आधा दर्जन आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन आरोपितो के गिरफ्तार होने की सूचना आ रही है।
पुलिस थाना स्टेशन रोड ने 45 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा निवासी पावर हाउस रोड की रिपोर्ट पर भोपाल के रहने वाले रमेश कुमार सहित पांच अन्य लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला धारा 420, 147 भादवि में दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी का आरोप हैं कि कथित लोगों ने फरवरी में सीमेंट कंपनी का हवाला देकर सीमेंट का बिजनेस करने की बात कही। बताया जा रहा है कि कथित लोगों ने श्री डागा की फर्म से सीमेंट व्यापार को लेकर 45 लाख रुपए डिपोजिट भी करवा लिए। बाद में व्यापारिक शर्तों का उल्लंघन और धोखाधड़ी के बाद डिपोजिट राशि मांगने पर टालमटोल करते रहे। इसके बाद श्री डागा ने पुलिस को मामले की शिकायत की।
बहरहाल, पैंतालीस लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने भोपाल के कथित रमेश कुमार सहित पांच अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
सीमेंट के व्यापार की बात को लेकर आधा दर्जन लोगों ने पैंसालीस लाख रुपए डिपोजिट करवाकर धोखाधड़ी की, भाजपा नेता पूर्व महापौर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज
