खबर पक्की,रतलाम 2 सितंबर,जिले में एट लेन निर्माण भूमि अधिग्रहण के मुआवजा वितरण के शेष बचे किसानों के लिए लीगल कार्रवाई तथा औपचारिकता आगामी 15 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने गुरुवार को बैठक लेते हुए संबंधित एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया, बताया गया कि बैंक खाता प्राप्त नहीं होने, बंटवारा, नामांतरण नहीं होने , वारिस नहीं मिलने अथवा संबंधित के जेल या फरार होने जैसे कारणों से अभी कई प्रकरणों में मुआवजा वितरण नहीं किया जा सका है बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े एसडीएम ग्रामीण श्री एम एल आर्य एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापति सैलाना एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर एनएचएआई के श्री रविंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बचे हुए किसानों को मुआवजा वितरण शीघ्र किया जाना है जिन प्रकरणों को संभाग आयुक्त कार्यालय से निराकृत कराना है उनको उज्जैन भेजा जाए
जिले में एटलेन निर्माण के लिए शासन द्वारा 1072 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है अधिग्रहित भूमि के लिए 300 6.84 करोड रुपए कुल मुआवजा वितरित होना है अब तक 289.54 करोड रुपैया वितरित किए जा चुके हैं लगभग 7 करोड रुपए अभी और बांटे जाएंगे करीब 10 करोड रुपए वापस भी आए हैं अनु विभाग सैलाना के 404 किसानों और जावरा अनु विभाग के 1700 किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है सैलाना के 68 रतलाम ग्रामीण के 60 तथा जावरा अनु विभाग के 49 किसान अभी बचे हैं जिनको मुआवजा वितरित किया जाना है
समीक्षा में बताया गया कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के 36 किसानों के बैंक खाते अब तक प्राप्त नहीं हो सके हैं एक बटवारा प्रकरण लंबित है सैलाना में 48 किसानों के बैंक खाते प्राप्त नहीं हुए है एक प्रकरण में नक्शा दुरुस्ती की जाना है तो एक अन्य प्रकरण में सहमति नहीं मिली है जावरा अनु विभाग के 8 प्रकरणों में वैद्य वारिस नहीं मिले हैं एक प्रकरण में नामांतरण नहीं हुआ है कलेक्टर ने अधिकांश कार्रवाई 1 सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए.
एटलेन भूमि अधिग्रहण, शेष बचे किसानों को मुआवजा देने के लिए लीगल कार्रवाई 15 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी
