• Thu. Sep 17th, 2026

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कलेक्टर- एसपी ने किया वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण

BySurendra Jain

Aug 25, 2021

खबर पक्की, 25 अगस्त, रतलाम। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 26 अगस्त को रतलाम आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने रतलाम शहर के वैक्सीनेशन सेंटर्स का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री रतलाम भ्रमण के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन करेंगे।
कलेक्टर-एसपी ने बरबड़ स्थित विधायक सभागृह, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल एवं लायंस हॉल, राजस्व कालोनी के वैक्सीनेशन सेंटर्स की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीनाक्षीसिंह, एडीएम श्रीमती जमुना भिड़े, एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार, डा. इन्द्रजीत बाकलवार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने इस दौरान नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झरिया, एसडीएम अभिषेक गहलोत को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन सेंटर्स के आसपास समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इन स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए उपस्थित होने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से वैक्सीनेशन के लिए पहुंचने का मार्ग निर्धारित किया जाए। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए उपस्थित सभी व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था भी पर्याप्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

error: Content is protected !!