• Thu. Sep 17th, 2026

प्लेटफार्म नं.1 पर यात्रियो के आने जाने हेतु जावरा रोड़ की तरफ गेट की सुविधा होना चाहिये

BySurendra Jain

Aug 24, 2021

खबर पक्की, 24 अगस्त, रतलाम। जनशक्ति संयोजक एवं मण्डल रेल सलाहकार समिति पू. सदस्य राधावल्लभ खण्डेलवाल ने रेल यात्रियो को हो रही असुविधा के मद्देनजर मण्डल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता को बताया कि रतलाम प्लेटफार्म नं.1 पर आने जाने मे वरिष्ठ, बिमार एवं अशक्त यात्रियो खासकर महिलाओ एवं छोटे बच्चो को बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। क्योकि वहां आने जाने के लिये न तो लिफ्ट है ओर ना ही इलीवेटर, जिन यात्रियो के पास ज्यादा सामान होता है उनके लिये भी पैदल पुल पर चड़कर जाना दुष्कर होता है।
श्री खण्डेलवाल ने सुझाव दिया कि यदि प्लेटफार्म नं.1 पर जावरा रोड़ की तरफ लोहे की जाली हटाकर गेट लगाकर खोल दिया जावे तो बहुत ही सुविधा हो जावेगी। क्योकि गेट से बाहर निकलते ही वाहन की सुविधा मिल जावेगी। इसी तरह प्लेटफॉर्म नम्बर 2 की तरफ बने आये निकास द्वार की रेलिंग हटाकर गेट बना दिया जाये ताकि यात्रियों को सीधे पार्किंग में खडे अपने वाहन या ऑटो स्टेंड से गन्तव्य तक पहुंचने की सुविधा मिल जावेगी। अत: यात्री सुविधा हेतु प्लेटफार्म नं.1 एवं 2 पर जो गेट बना है उसे दुरस्त कर खोल देना चाहिये।

error: Content is protected !!