खबर पक्की: 18 अगस्त रतलाम, मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला रतलाम द्वारा अपनी मांगों को लेकर 10/08/2021 से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन किया जा रहा है।पटवारी संघ द्वारा उसी तारतम्य में जिले के पटवारियों द्वारा आज हड़ताल के नौवें दिन कृषि उपज मंडी रतलाम में कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय किसान संघ अध्यक्ष जिला रतलाम श्री ललित पालीवाल को ज्ञापन दिया गया।तथा 500 किसानो को मास्क वितरण किया गया व कोरोना गाइडलाइन का पालन करने हेतु निवेदन किया गया।
पटवारी संघ रतलाम द्वारा कोरोना के मद्देनजर नित्य-नित्य सामाजिक कल्याण के कार्य किये जा रहे है,जिसमे आज मास्क वितरण शामिल रहा है।तथा तहसील कार्यालय रतलाम ग्रामीण में जिले के पटवारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।जिसमें पटवारी संघ जिला मीडिया प्रभारी मोहित सिंह द्वारा बताया गया कि गत दिनों पटवारी संघ द्वारा ग्राम बिरमावल स्थित गोशाला में वृक्षारोपण किया गया था और ग्राम धराड़ स्थित वावड़ी को साफ कर आसपास वृक्षारोपण किया गया।इसी प्रकार आगामी दिनों में पटवारी संघ द्वारा सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत रक्तदान का कार्यक्रम शामिल हैं।मास्क वितरण और वृक्षारोपण के दौरान पटवारी संघ संभागाध्यक्ष हेमन्त सोनी,जिलाध्यक्ष ध्रुवलाल निनामा,अम्बालाल पाटीदार,उमेश बैरागी,विकास नेका,शैलेन्द्र व्यास,मोहित सिंह,लक्ष्मीनारायण पाटीदार,धीरज परमार, दीपक राठौड़,सत्यविजय उपाध्याय,संतोष राठौर,सीमा चौहान,अंकिता डाबी,पलाश मकवाना,संजय मईड़ा, दिग्विजय जलधारी,दीपक शिंदे,मुन्नालाल वसुनिया,वीरेन्द्रसिंह सोलंकी,राजेश भाटी,भुपेंद्र चावड़ा,अनुप्रिया गुप्ता,अर्जित सक्सेना,संदीप केलवा,रितेश साँसरी,रमेश गहलोत,भरत खराड़ी,राजेश माना,बाबुलाल मुनिया,अशोक योगी,अमित तिवारी,विजेंद्र कुमावत,कन्हैयालाल, आदि उपस्थित रहे।
पटवारी संवर्ग की मांगे निम्नानुसार है-
1. पटवारियों का ग्रेड पे 2800 करते हुए समयमान वेतनमान विसंगति को दूर किया जाए।
2.पटवारियों का गृह जिले में स्थानांतरण किया जाए।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मोहित सिंह द्वारा दी गयी।
आज भी जारी रही पटवारी हड़ताल भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ललित पालीवाल को ज्ञापन सौंपा
