• Mon. Nov 2nd, 2026

आदिवासी दिवस को लेकर रावटी पुलिस द्वारा 3 नामजद और अन्य के ऊपर धारा 188,269 के तहत की गई कारवाई को लेकर आदिवासी युवाओं ने रावटी पुलिस थाने का घेराव किया

BySurendra Jain

Aug 12, 2021

खबर पक्की, दीपक राठौड़, रावटी। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को मनाने को लेकर रावटी पुलिस द्वारा 3 नाम जद और अन्य के ऊपर धारा 188,269 के तहत कि गई कारवाई को लेकर आज सेकड़ो आदिवासी युवाओं ने आज रावटी पुलिस थाने का घेराव किया, और जो करवाई द्वेषपूर्ण कि गई उसका विरोध किया। कारवाई छात्र शनघटन जिला अध्य्क्ष मुकेश भूरिया,दीपेश डोडियार, प्रकास वशुनिया और अन्य पर की कारवाई को लेकर सेकड़ो कि संख्या में युवाओं ने कहा कि आदिवासी दिवस पूरे विश्व मे मनाया गया है, ये हमारा त्योहार है,हम अपने समाज की संक्रति को बचाने के लिए और समाज मे जगरुगता लाने के लिए त्योहार नही माना सकते क्या,9 अगस्त को सभी कांग्रेस भाजपा के नेता भी थे उन पर कारवाई ना करके सिर्फ हम युवाओं पर कारवाई करके हमारा बविषय खराब करने कि कोशिस शाशन प्रशासन कर रहा है ।इस्थानिय प्रशासन द्वारा कि गई कारवाई को लेकर युवाओं में आक्रोश नजर आया।वही युवाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुवे कहा अगर हम कि गई कारवाई वापस नही हुई तो 7 के बाद रावटी बन्द करेंगे,और बड़ा आंदोलन होगा जिसमें सम्पूर्ण आदिवासी समाज समलित होगा,जिसकी जवाबदेही प्रशासन कि होगी।घेराव कि सूचना पूर्व से होने पर प्रशाशन अलर्ट रहा,,मोके पर sdpo संदीप सिंह,रावटी तहसीलदार मौसमी केवट,और रावटी थाना व बाजना,सरवन,की पुलिस फोर्स उपस्थित थी।।रतलाम जिले में कलेक्टर द्वारा धारा 144 लगाई गई है,और साथ कोरोना गाइडलाइंस के नियम भी लागू है।

You missed

error: Content is protected !!