खबर पक्की, 13 अगस्त, रतलाम। स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2021 रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाए। इस संबंध में होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से करेगे।
कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए समस्त कलेक्टरों के द्वारा या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को घर जाकर शाल, श्रीफल से सम्मानित किया जाए।
नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के संबंध में जारी भारत सरकार, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
मीसा बंदियों,स्वतंत्रता सेनानी,व कारगिल शहीदों के घर जाकर सम्मानित करेंगे कलेक्टर
