खबर पक्की, 10 अगस्त, रतलाम। विश्व आदिवासी दिवस के दिन रावटी के ग्रामीण अंचल में मची रही धूम ,सदियों से जल, जंगल, जमीन के संरक्षण में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले प्रकृति के सच्चे संवाहक समस्त आदिवासी समाज के युवक युवतियों ने अपने पारम्परिक वेश परिवेश और पारंपरिक हथियार तीर कमान से सज धज कर बढ़ी उत्साह के साथ आदिवासी संगीत पर स्रद्भ के साथ 9 अगस्त को त्योहार के रूप में मनाया।वही छेत्र के ग्रामीण अंचल कि पंचायतों में भी इसी तरह का उत्साह देखने को मिला।
।वही प्रदेश की शिवराज सरकार के द्वार जो 9 अगस्त के दिन कमलनाथ सरकार द्वारा शासकीय अवकाश किया था उसको को बदल कर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया उसको लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश भी नजर आया ,कई जगह युवाओं ने इसके लिए राज्यपाल के नाम ज्ञान भी दिए।
शिवराज सरकार द्वारा अवकाश को लेकर किये गए बदलाव के बाद भी विश्व आदिवासी दिवस को समाज द्वारा बढ़ी धूमधाम से मनाया गया।
ग्रामीण अंचल में विश्व आदिवासी दिवस कि रही धूम
