• Thu. Jul 30th, 2026

जैन सिद्धांत बत्तीसी शिविर का एकरूप आयोजन

BySurendra Jain

Aug 10, 2021

खबर पक्की, 10 अगस्त, रतलाम, आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा. द्वारा घोषित आध्यात्मिक महोत्सव के अंतर्गत ” जैन सिद्धांत बत्तीसी” का आहवान पूरे देश भर में किया जा रहा है इसी उद्देश्य से रतलाम समता युवा संघ द्वारा सिद्धांत बत्तीसी सीखने हेतु तीनो चातुर्मासिक स्थलों (समता भवन- गोपाल गौशाला, समता सदन- घास बाज़ार, स्टेशन रोड स्थानक) पर सुबह 7:15 से 8:15 बजे तक शिविर का आयोजन *महासतीवर्याओं* के सानिध्य में किया गया है ताकि युवा वर्ग ज्ञान ध्यान सीख सके। उक्त कार्यक्रम की प्रशांसा करते हुए श्री साधुमार्गी जैन संघ अध्यक्ष श्री कपूर जी कोठारी ने भविष्य में इस आयाम को घर घर पहुचाने का व सभी को कंठस्थ याद कराने का आव्हान शिविर व कक्षा आयोजित कर करने हेतु किया है। महिला मंडल व बहु मंडल भी दिन में समय निकालकर घर घर मे इस आयाम की प्रभावना कर रही है। साथ ही संघ मंत्री सुमित कटारिया, महिला मंडल अध्यक्ष चंदूजी पिरोदिया, मंत्री जुली जी पिरोदिया , बहु मंडल अध्य्क्ष निष्ठा जी कटारिया, मंत्री सपना जी मूणत व पूरी टीम इस और प्रयासरत है। युवा संघ पूर्व अध्य्क्ष अजय घोटा, राहुल जैन, राकेश मोगरा , युवा संघ अध्यक्ष नीलेश मूणत, समता हेल्थ केअर संयोजक प्रितेश गादिया आदि ने युवा संघ के इस कार्य की प्रशांसा की । साथ ही शिविर की प्रभावना में विपुल धम्मानी, पंकज मूणत, रितेश नागोरी, अमित मेहता, पवन गोरेचा, अतुल धम्मानी, प्रितेश कटारिया, अर्पित गांधी, अर्पित बाफना, नितिन डांगी, रोहित पिरोदिया, अंशुल मूणत, गौतम मूणत , तरुण पिरोदिया, मनीष पिरोदिया, आदित्य पिरोदिया, विपुल पिरोदिया, का पूर्ण सहयोग रहा। अंकित मूणत , संदीप गांधी , अनूप धम्मानी , नितेश कोठारी , दिलीप पावेचा, पारस पगारिया, राकेश कोठारी, नीलेश खाबिया आदि ने घर घर जाकर इस आयाम की प्रभावना की। उपरोक्त जानकारी समता युवा संघ मंत्री अभिषेक रांका ने प्रदान की।

error: Content is protected !!