खबर पक्की, 7 अगस्त, रतलाम। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, पुस्तकालय सचिव, कोषाध्यक्ष, के लिए मतदान शनिवार 7 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर सायं 5 बजे तक चले। जिसमें 536 अभिभाषक मतदाताओं में से 492 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतगणना कल 8 अगस्त रविवार को न्यू एडवोकेट हॉल में प्रात: 10.30 से प्रारंभ होगी।
अध्यक्ष के लिए अभय शर्मा, शान्तिलाल चौधरी, दीपक कुमार जोशी, विमल छिपानी, उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती कल्पना काले, नीरज सक्सेना, प्रदीप कुमार भट्ट, सचिव के लिए चेतन केलवा, विकास पुरोहित, सह सचिव के लिए ईश्वरलाल बोराना, रवि कुमार जैन, कु. सुनिता बासनवाल, योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए अनुभव उपाध्याय, श्रवण कुमार यादव, पुस्तकालय सचिव के लिए अजय सिंह चन्द्रावत, शेख ईनाम उल्ला, कु वर्षा देवड़ा के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया।
शनिवार को मतदान प्रक्रिया के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाला, जय प्रकाश भट्ट, प्रीति सोलंकी अदम केंद्र पर पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित थे। अभिभाषक शैलेंद्र सिंह राठौड़, मनीष शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ,धर्मेंद्र पांडे अभिभाषक संघ कर्मचारी तुलसीदास बैरागी जुगल किशोर शर्मा ने भी मतदान स्थल पर कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।
अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न, कल होगी मतों की गणना
