खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। जिला अभिभाषक संघ के 6 पदों के लिए हुए चुनाव में 18 प्रत्याशी ने अपने भाग्य आजमाया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अभय शर्मा सचिव पद के लिए विकास पुरोहित निर्वाचित घोषित किए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में 536 मतदाताओं मे से 492 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कीया था।
अध्यक्ष पद के लिए अभय शर्मा को 291मत शान्तिलाल चौधरी को 26 मत दीपक कुमार जोशी को 89 मत विमल छिपानी को 82 मत प्राप्त हुए इस प्रकार अभय शर्मा 202 मतो से विजय हुए।4 मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती कल्पना काले को 185 मत नीरज सक्सेना को 243 मत प्रदीप कुमार भट्ट को 58 मत मिले।निरज सक्सेना 58 मत से विजय हुए। 6 मत निरस्त हुए हैं
सचिव पद के लिए चेतन केलवा को 158 मत, विकास पुरोहित को 328 मत मिले 6 मत निरस्त हुए 170 मतो से विजय हुए।
सह सचिव पद के लिए ईश्वरलाल बोराना को 54, रवि कुमार जैन को 63, कु. सुनिता बासनवाल को 87, योगेश शर्मा को 280,मत मिले है। 8 मत निरस्त हुए 193 मतो से योगेश शर्मा विजय हुए हैं।
कोषाध्यक्ष के पद के लिए अनुभव उपाध्याय को 294 श्रवण कुमार यादव को 170 मत मिले है।26 मत निरस्त हुए 122 मतो से अनुभव उपाध्याय विजय हुए हैं। पुस्तकालय सचिव के लिए अजय सिंह चन्द्रावत को 233 शेख ईनाम उल्ला को 90 कु वर्षा देवड़ा को 155 मत मिले है। 6 मत निरस्त हुए हैं 78मतो से अजय सिंह चन्र्दावत विजय हुए हैं। कार्यकारिणी के लिए सर्वेश बडगूजर, जितेंद्र कुमार बोरासी, मदन लाल सोलंकी, प्रखर माहेश्वरी, रोहित रायकवार, तेज कुमार चौधरी, राजेंद्र सिंह चौहान, राकेश शर्मा, शैलेंद्र कैथवास निर्विरोध निर्वाचित हुए है। सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए। सहनिर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाला, जय प्रकाश भट् एवं प्रीति सोलंकी है।
सहयोगी अधिवक्ता राजीव ऊबी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, मनीष शर्मा, धर्मेन्द्र पाण्डे रहे।
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अभय शर्मा, सचिव विकास पुरोहित बने, 6 पदों के परिणाम घोषित
