• Mon. Sep 14th, 2026

हड़ताली पंचायत सचिवों तथा जीआरएस का प्रभार अन्य अधिकारियों को दिया जाएगा

BySurendra Jain

Aug 5, 2021

खबर पक्की, 5 अगस्त, रतलाम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने बताया कि जो ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक हड़ताल पर हैं उनका प्रभार अन्य अधिकारियों को दिया जाएगा उन्होंने बताया कि पंचायत सचिवों का प्रभार पंचायत समन्वय अधिकारियों एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को दिया जा रहा है इसी तरह ग्राम रोजगार सहायकों का प्रभार ग्राम सामाजिक अन्वेषक को दिया जा रहा है जिले की जनपद पंचायत पिपलोदा में आदेश जारी किए जा चुके हैं अन्य जनपद पंचायतों में भी आदेश जारी किए जा रहे हैं आदेश जारी होने के 2 दिवस के भीतर यदि सचिव अथवा जीआरएस द्वारा अपना प्रभार संबंधित को नहीं सौंपा जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

error: Content is protected !!