खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। संगठन में बड़ी शक्ति होती है। संगठित परिवार, समाज और संस्था कभी असफल नहीं होते है पूर्व में शहडोल संभाग संभाल रहे जितेंद्र लिटोरिया को उज्जैन संभाग की कमान दी गई है। भारतीय जनता पार्टी संघठन में लिटोरिया को भी अच्छा संगठक माना जाता है। उज्जैन में प्रदीप जोशी संभागीय संगठन मंत्री थे जिन्हे हटा कर जितेंद्र लिटोलिया को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उज्जैन संभाग का संभागीय संघठन मंत्री का दायित्व सोपा गया था । , श ह र के एक दिवसीय प्रवास रतलाम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया आए जिस अवसर पर जिला नमो ग्रुप फाउंडेशन के ग्राम बदनारा के अध्यक्ष योगेश मालवीय ने जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संघठन मंत्री से मुलाकात की ओर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया, मालवीय ने संभागीय मंत्री लिटोलिया को नमो ग्रुप फाउंडेशन की ग्रुप टाइम्स मैगज़ीन भेट की ,ओर उनके द्वारा संघठन में चल रहे कार्यो से अवगत करवाया इस अवसर पर नमो ग्रुप फाउंडेशन ग्राम बदनारा अध्यक्ष योगेश मालवीय,ग्राम उपाध्यक्ष आशीष मालवीय और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
