• Tue. Sep 15th, 2026

प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के 12 उम्मीदवारों एक में सीएम बनने की भी क्षमता नहीं : कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

BySurendra Jain

Jul 30, 2021

खबर पक्की, 30 जुलाई, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार सुबह अचानक रतलाम पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। थोड़ी देर रुकने के बाद श्री विजयवर्गीय रतलाम से रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार इंदौर से बांसवाड़ा जाते समय श्री विजयवर्गीय बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के गुरुवार सुबह थोड़ी देर के लिए रतलाम रुके। यहां सालाखेड़ी चौराहे से ही नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत शुरू कर दिया था। श्री विजयवर्गीय बरबढ़ रोड स्थित एक निजी होटल पर कुछ देर के लिए रुके, जहां उन्होंने स्वल्पाहार लिया और भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, जुबीन जैन, मनोहर पोरवाल सहित भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रतलाम से श्री विजयवर्गीय सैलाना होते हुए बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए।
रतलाम के अल्प प्रवास के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री विजयवर्गीय ने पेगासस के मुद्दे पर कहा कि यह देश को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। ममता बैनर्जी के दिल्ली आकर विपक्ष के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करने और 2024 में विपक्ष की ओर से चेहरा बनने के प्रश्न पर श्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह तो समय ही बताएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के 12 दावेदार हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष को विकल्प के रूप में कोई चेहरा नहीं मिल रहा है। मध्य प्रदेश में अपनी भूमिका के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता के बतौर हमेशा कार्य करता रहूंगा।

error: Content is protected !!