खबर पक्की: 28 जुलाई रतलाम, राज्य शासन ने कोरोना के कारण और लोगों को रजिस्ट्री में आ रही समस्याओं को देखते हुए गाइडलाइन नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है और वर्तमान गाइडलाइन को ही 31 मार्च तक लागू रखने का फैसला किया है। ज्ञातव्य है कि लॉकडाउन के कारण राज्य शासन दो बार गाइडलाइन की अवधि बढ़ा चुका है लेकिन उसके बावजूद लगातार प्रॉपर्टी व्यवसाई द्वारा गाइडलाइन को बढ़ाने की मांग करते हुए कई मर्तबा ज्ञापन वह लेटर लिखे जा चुके हैं इसको देखते हुए राज्य शासन ने जनता के हित में फैसला लेते हुए उक्त गाइडलाइन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।
