• Sat. Oct 31st, 2026

19 जुलाई सोमवार को रतलाम जिले के 87 केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा – सीएमएचओ ।

BySurendra Jain

Jul 17, 2021

खबर पक्की, 17 जुलाई,रतलाम। जिले में सोमवार को आयोजित होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेशन केंद्रों का निर्धारण किया गया है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि आलोट क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय आलोट , शासकीय कन्या हाई स्कूल ताल , शासकीय माध्यमिक विद्यालय खारवा कला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावल में दूसरे डोज़ का ग्राम केलूखेड़ी में केवल पहले डोज़ का, ग्राम कसारी ,ग्राम कराडिया , ग्राम मुंज , ग्राम झारवाडिया पर कोविशिल्ड के प्रथम और दूसरे डोज़ का वैक्सीनेशन किया जाएगा ।
बाजना क्षेत्र में मांगलिक भवन बाजना , ग्राम पंचायत कुंदनपुर , ग्राम पंचायत राजापुरा माताजी , बालक छात्रावास रावटी, ग्राम पंचायत गढ़ावदिया, ग्राम पंचायत मलवासी की वैक्सीनेशन केंद्रों पर
कोविशिल्ड के केवल दूसरे डोज़ का वैक्सीनेशन किया जाएगा ।
जावरा ब्लॉक में ग्राम पंचायत भवन रिंगनोद , ग्राम पंचायत भवन असावती, ग्राम पंचायत भवन कलालिया पर कोविशिल्ड के दूसरे डोज़ का टीकाकरण किया जाएगा । ग्राम पंचायत भवन निर्माण नीमन, ग्राम पंचायत खोजन खेड़ा , ग्राम पंचायत भीमा खेड़ी पर कोविशिल्ड का पहला डोज़ लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत बरडिया गोयल में कोविशिल्ड का पहला और दूसरा डोज लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत उपलाई , ग्राम पंचायत मांडवी, ग्राम पंचायत गोंदीधर्मसी में कोविशिल्ड का केवल दूसरा डोज़ लगाया जाएगा । जावरा क्षेत्र के बालक छात्रावास बड़ावदा में कोविशिल्ड का पहला डोज़, नगर परिषद बड़ावदा पुराना भवन पर कोविशिल्ड का दूसरा डोज़ लगाया जाएगा । टोल प्लाजा ढोढर पर कोविशिल्ड का पहला डोज़ और ग्राम पंचायत लसूडिया जंगली में कोविशिल्ड का दूसरा डोज़ लगाया जाएगा।
महात्मा गांधी स्कूल जावरा, नगर पालिका टाउन हॉल जावरा , लायंस क्लब जावरा, भगत सिंह कॉलेज जावरा पर कोविशिल्ड का केवल दूसरा डोज़ लगाया जाएगा ।
पिपलोदा क्षेत्र में पंचायत भवन पंचेवा, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर , पंचायत भवन बोरखेड़ा, नवीन स्कूल भवन धमेडी , डाइट कॉलेज पिपलोदा पर कोविशिल्ड का केवल दूसरा डोज़ लगेगा।
रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के कन्या हाई स्कूल नामली, कन्या मिडिल स्कूल नामली, बालक प्राथमिक विद्यालय नामली , बालक छात्रावास नामली, बस स्टैंड नामली के केंद्रों पर कोविशिल्ड का केवल पहला डोज़ लगाया जाएगा ।
बालक हाई स्कूल सैलाना ग्राम पंचायत भवन करिया, ग्राम पंचायत भवन शिवगढ़ , ग्राम पंचायत भवन सरवन पर कोविशिल्ड का दूसरा डोज़ लगाया जाएगा ।
रतलाम शहर में रामकला सभागृह लक्ष्मण पुरा , गुरु नानक स्कूल विनोबा नगर मॉर्निंग स्टार स्कूल इंद्रलोक नगर, साई अकादमी 80 फिट रोड , सिंधु गुरुद्वारा मोहन नगर , सरस्वती स्कूल काटजू नगर , आइ एम ए हाल राजेंद्र नगर, जैन काश्यप सभागृह सांगोद रोड , आनंद कॉलोनी , मोहन टॉकीज रतलाम, उजाला पैलेस स्टेशन रोड , लायंस हॉल पावर हाउस रोड , मेहंदी कुई बालाजी नगर निगम , कालका माता धर्मशाला, माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार रतलाम पर ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग के आधार पर कोविशिल्ड का केवल पहला डोज़ लगाया जाएगा । उपरोक्त रतलाम शहरी केंद्रों के लिए ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग की साइट खुली हुई है।https://selfregistration.cowin.gov.in/ लिंक पर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति प्रि स्लॉट बुकिंग करा सकते हैं। रतलाम शहर में सोमवार को कोविशिल्ड के दूसरा डोज़ लगाने के लिए कम्युनिटी हॉल अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस दो बत्ती केंद्रों का निर्धारण किया गया है । कोविशिल्ड का दूसरा डोज़ लगवाने के हितग्राही वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर सीधे वैक्सीनेशन करा सकते हैं । उल्लेखनीय है कि सोमवार को रतलाम जिले के किसी भी केंद्र पर को वैक्सीन का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा ।

You missed

error: Content is protected !!