खबर पक्की: 17 जुलाई रतलाम, लाखों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर के प्रांगण में स्थित झाली तालाब में पानी में ऑक्सीजन की कमी से रोज मर रही है सैकड़ों मछलियां। तालाब में गंदगी और ऑक्सीजन की कमी के कारण सारी मछलियां किनारे पर सीढ़ियों पर ही तेर रही हैं और तड़प तड़प कर मर रही हैं और झाली तालाब के अंदर घुस कर के इन मछलियों को कुत्ते भी खा रहे हैं।
निगम और जिला प्रशासन को तुरंत इस और ध्यान देंकर तालाब की सफाई करवाना चाहिए और पानी में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था कर मरती हुई हजारों मछलियों को बचाना चाहिए। साथ ही आवारा कुत्ते अजय तालाब के अंदर प्रवेश नहीं करें इसका भी ध्यान रखना चाहिए। इस प्रांगण में सुबह शाम घूमने वाले हजारों लोगों की आस्था पर यह दृश्य देखकर चोट पहुंच रही है।
झाली तालाब में ऑक्सीजन की कमी से मर रही मछलियों का कुत्ते कर रहे हैं शिकार
