• Sat. Oct 31st, 2026

केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया को बधाई देकर विधायक काश्यप ने किया रतलाम में क्षेत्रीय एयरपोर्ट विकसित करने का आग्रह

BySurendra Jain

Jul 16, 2021

खबर पक्की, 16 जुलाई, रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री काश्यप श्री सिंधिया को मांग पत्र सौंपकर रतलाम एयर स्ट्रीप को क्षेत्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का आग्रह भी किया।
श्री काश्यप ने बताया कि रतलाम में 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष निवेश क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा एमपीआईडीसी को भूमि का आवंटन भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान इस निवेश क्षेत्र को विकसित करने की घोषणा की है। रतलाम के समीप से ही दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे भी गुजर रहा है और रतलाम रेलवे का मुख्य जंक्शन होकर काफी संभावनाओं वाला शहर है। रतलाम में एयरपोर्ट नहीं है। सैलाना रोड़ स्थित बंजली हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए एयरपोर्ट अथोरिटी इंदौर के दल द्वारा सर्वे भी कर लिया गया है। अत: रतलाम में जल्द से जल्द क्षेत्रीय एयरपोर्ट विकसित करने का आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने आश्वस्त किया कि रतलाम में क्षेत्रीय एयरपोर्ट का विकास करने में वे विशेष रूचि लेंगे। इसके लिए राज्य सरकार से समन्वय कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रतलाम से उन्हें विशेष लगाव है। मंत्री बनने से ठीक पूर्व उनका रतलाम का प्रवास सदैव स्मरण पटल पर बना रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!