खबर पक्की: 12 जुलाई रतलाम, शहर में प्रवेश के लिए मुख्य मार्गो मै से एक उकाला सीसी रोड का कार्य कई माह से बंद होने से जनता और आवागमन करने वाले नागरिकों को रोड के कार्य बंद होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था मिडिया और जनता की ओर से जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया किंतु जनता को सिर्फ आश्वासन मिला ।
पत्रकार भरत शर्मा एंव रहवासियों ने मामला कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम तक पहुंचाया जिस पर कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उकाला सीसी रोड निर्माण के जिम्मेदारों को सख्ती दिखाते हुए फटकार लगाई और कार्य जल्द शुरू करने के लिए आदेश दिया ।
कलेक्टर की फटकार से रोड निर्माण के जिम्मेदारों ने कलेक्टर को 15 जुलाई तक रोड का कार्य पूरा करने के लिए आश्वत कराया
जब मीडिया ने उकाला सीसी रोड का जायजा लिया तो रहवासियों ने जानकारी देते बताया की कलेक्टर के आदेश के बाद से ही रोड के कार्य को पूरा करने के लिए रोड निर्माण जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी अब ठीक प्रकार से निभा रहे है। ओर कार्य समय सीमा में पूरा करने के लिए दिन – रात कार्य कर रहे है।
पत्रकार भरत शर्मा व रहवासियों ने कहा कि रोड बनने से कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिल जायेगी । ओर रहवासियों और आवागमन करने वाले नागरिकों को सुविधा मिल सकेगी । प्रसिद्ध गणेश जी के मंदिर पर आने वाले भक्तो को दर्शन के लिए परेशानी नहीं होगी । रोड बनने से रहवासियों में बहुत उत्साह है । रहवासियों ने कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम का मिडिया के समक्ष आभार माना ।
जानकारी अनुसार रोड निर्माण बंद होने से रहवासियों ने विरोध भी किया था । ओर नगर निगम आयुक्त , एसडीएम , कलेक्टर और तत्कालीन प्रभारी मंत्री ओर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को मामले से अवगत करवाया था किंतु सभी अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिया था ।
कलेक्टर की फटकार का असर, दिन रात चल रहा उकाला सीसी रोड का कार्य
