खबर पक्की: 12 जुलाई रतलाम, आज रतलाम में टेलीफोन नगर स्थित पटवारी रचना गुप्ता के घर लोकायुक्त ने उनको ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों घर दबोचा। बताया जाता है कि आवेदक गोपाल गुर्जर से उसके भूमि संबंधी किसी काम के लिए पटवारी ने यह रिश्वत मांगी थी समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।
