• Tue. Sep 15th, 2026

शहर के अधिकांश इलाकों में बत्ती गुल बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह

BySurendra Jain

Jul 10, 2021

खबर पक्की :10 जुलाई रतलाम, देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली देने वाला बिजली विभाग सेवा देने के मामले में बिल्कुल फिसड्डी है हर बार मानसून पूर्व मेंटेनेंस के नाम पर जमाने का खर्चा दिखाने वाला बिजली विभाग 15 दिन बाद जरा सी बारिश गिरी नहीं कि आधे शहर की लाइट बंद हो गई ना कोई हवा चली ना आंधी आई उसके बाद यह हालत है तो फिर किस बात का मेंटेनेंस करते हो भाई। कस्तूरबा नगर से राजेश पुरोहित ने बताया कि पूरा कस्तूरबा नगर बंद है। मोहन टॉकीज से कमल मैंनी ने बताया कि पूरा मोहन टॉकीज का इलाका बंद है। अमृत सागर से पवन शर्मा ने अवगत कराया कि पूरा अमृत सागर का इलाका बंद है। काजीपुरा से असगर खान ने बताया कि पूरे इलाके में लाइट बंद है।
आदित्य पांडे ने बताया कि अलकापुरी इंद्रलोक नगर भी पूरा बंद है विनोद राठौड़ ने बताया कि टाटानगर भी बंद है। विजय माहेश्वरी ने बताया कि काटजू नगर भी बंद है अजय भंडारी ने बताया कि नीम चौक के इलाके में भी बत्ती गुल है। मनसुख पारीक ने बताया कि बजाज खाना बंद है। मोहित जैन ने बताया कि भगत पूरी भी पूरा बंद है। खबर लिखे जाने तक शहर के हर इलाके से फोन करके बताया जा रहा था कि हमारे इलाके में लाइट बंद है। जिला कलेक्टर को इस मामले में सख्त संज्ञान लेकर विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करना चाहिए ऐसा कैसा मेंटेनेंस है जो जरा सी बारिश में ही बंद हो जाता है। शाम के वक्त अंधेरे में जब सबसे ज्यादा रोशनी की दरकार होती है तब जरा से हवा जरा से पानी में बिजली कंपनी धोखा दे जाती है। इसको लेकर नागरिकों में काफी आक्रोश है।

error: Content is protected !!