खबर पक्की :10 जुलाई रतलाम, महात्मा गांधी हमारे दिल में है इसलिए दीवाल पर जगह नहीं दी यह कहना था रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना का। आज पिछड़ा वर्ग के 27 मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर बुलाई गई प्रेस वार्ता पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। वार्ता स्थल पर खबर पक्की ने पाया कि अभी पिछले साल ही भाजपा में प्रवेश करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने बहुत जल्दी नेता मान कर उनकी तस्वीर जिला कार्यालय में लगा रखी है। अटल बिहारी वाजपेई अंबेडकर राजमाता सिंधिया मोदी शाह दिलीप सिंह जूदेव समेत ढेरों नेताओं के फोटो लगे हैं लेकिन जिस गांधीजी के नाम पर मोदी जी देश भर में स्वच्छता मिशन की अलख जगा रहे हैं ऐसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भाजपा कार्यालय में नहीं होने पर जब खबर पक्की के संपादक ने ग्रामीण विधायक से पूछा कि कल के आए सिंधिया की तस्वीर आपने लगा रखी है लेकिन इतने तस्वीरों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं है क्या भाजपा गांधी जी को नेता या राष्ट्रपिता नहीं मानती तो तो पहले तो वे सकपकाएं फिर उन्होंने कहा कि हम गांधीजी को दिल में रखते हैं इसलिए दीवाल पर नहीं लगा रखा है।
