• Sat. Oct 31st, 2026

भाजपा ताल मंडल कार्यसमिति की घोषणा

BySurendra Jain

Jul 3, 2021

खबर पक्की, 3 जुलाई, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ताल मंडल कार्यसमिति की घोषणा पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा केन्द्रिय मंत्री थावरचन्द जी गेहलोत, क्षेत्रिय सांसद अनिल फिरोजिया तथा पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत जी की सहमति एवं मंडल अध्यक्ष विशाल काला से चर्चा के बाद घोषित कर दी गई है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि श्री लुनेरा द्वारा घोषित कार्यसमिति मे 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी , 1 सह मीडिया प्रभारी, 1 कार्यालय मंत्री तथा 1 सह कार्यालय मंत्री लिये गये है।
महेश आंजना, शिवनारायण धाकड़, श्रीमति संजना राधेश्याम सोनी, श्रीमति सीमा अमित काला, गोपाल सिंह राजावत तथा श्रीमति रानी विनय पितलिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेन्द्र कल्याणे, पुष्पेन्द्र सिंह चोहान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह महावीर शर्मा, बाबु लोहार, रोहित मालु, प्रहलाद सिंह, श्रीमति ज्योति कमलेश सितपुरीया एवं श्रीमती अनिता ओमप्रकाश चौहान मंत्री का कार्य देखेंगी। सचिन बांठिया कोषाध्यक्ष होंगे। नीलेश उपाध्याय मीडिया प्रभारी का काम देखेंगे। इनके सहयोग के लिए शुभम् घाटिया को मीडिया सहप्रभारी बनाया गया है। कार्यालय मंत्री का दायित्व अजय राठोड़ को सोंपा गया है। इनका सहयोग विशाल पाटीदार सह कार्यालय मंत्री के रूप में करेंगे। पदाधिकारियों के अलावा मंडल मे 45 कार्यसमिति सदस्य भी शामिल किये गये है।

You missed

error: Content is protected !!