• Tue. Sep 15th, 2026

शहर में सुनियोजित ढंग से व्यवस्था हो टीकाकरण की, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने आगामी वैक्सीनेशन कार्य योजना की समीक्षा की दिए निर्देश, पर्ची प्रदान करेंगे पर्ची पर संभावित समय बताएंगे

BySurendra Jain

Jul 2, 2021

खबर पक्की,2 जुलाई, रतलाम। कोविड-वैक्सीनेशन महा अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि रतलाम शहर में वैक्सीनेशन कार्य सुनियोजित ढंग से किया जाए,शुक्रवार को समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अब टीकाकरण केंद्रों पर आमजन को सुबह 8:00 से 9:00 बजे के मध्य पर्चियां प्रदान की जाएंगी पर्ची पर व्यक्ति के संभावित टीकाकरण का समय दिया जाएगा साथ ही सेंटर का नाम भी होगा आमजन से अनुरोध रहेगा कि पर्ची में बताए गए निर्धारित टाइम पर ही टीकाकरण के लिए आए, समीक्षा के अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षी सिंह अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े आदि उपस्थित थे।
इस दौरान बताया गया कि रतलाम शहर में शनिवार 3 जुलाई को मात्र कोवैक्सीन का सेकंड डोज लगाया जाएगा लगभग साढे 4 हजार सेकंड डोज लगेंगे आगे 5 जुलाई को भी शहर रतलाम में कोविशिल्ड के करीब 6000 सेकंड डोज ही लगाए जाएंगे

कलेक्टर ने रतलाम शहर में सुनियोजित ढंग से वैक्सीनेशन कार्य करवाने के संबंध में निर्देशित किया कि लोगों को परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए अच्छे ढंग से प्लान तैयार किया जाए एक आदर्श व्यवस्था बने वैक्सीनेशन सेंटर पर माइक व्यवस्था के साथ ही एक बोर्ड लगाया जाए बोर्ड पर सेंटर पर उपलब्ध टीको की संख्या तत समय तक वितरित पर्ची की संख्या की जानकारी दी जाएगी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक सेंटर पर लगभग ढाई सौ वैक्सीनेशन की व्यवस्था रहे।
कलेक्टर ने बताया कि जिन लोगों को टीके का सेकंड डोज लगाया जाना है उनका डाटा प्रशासन के पास है ऐसे व्यक्ति निश्चिंत रहें समय पर उनको सेकंड डोज लगाए जाना सुनिश्चित किया गया है आमजन यह सुनिश्चित करें की प्रथम डोज मे उनके द्वारा जो मोबाइल नंबर दिया गया है वही मोबाइल नंबर सेकंड डोज के दौरान भी बताएं।

error: Content is protected !!