खबर पक्की, 26 जून, रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम सेन्ट्रल, इंदौर रॉयल रोटरी क्लब, एल्जिन ब्रेक फ़ास्ट क्लब एल्जिन इलिनॉइस क्लब के सहयोग से व स्थानीय दानदाता पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी प्रयास संस्था, समाज सेवीखुर्शीद अनवर व समाज के राकेश सकलेचा जेएमडी ग्रुप द्वारा सभी के सहयोग से 30 लाख की लागत की एक ब्लड कलेक्शन वैन रेडक्रॉस को प्रदान करेगी। जिसका संचालन खर्च रोटरी सेंट्रल द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट चेयरमेन महेन्द्र गादिया, अध्यक्ष मनीष तलेरा, सचिव रोहित रुनवाल ने बताया की इस वेन में रोटरी सेंट्रल के साथ शहर की सामाजिक संस्थाए ब्लड डोनेशन कैम्प करेगी व निशुल्क ब्लड बैंक को प्रदान करेगी। यह वेन पूर्ण एसी दो बेड डॉक्टर चेयर व डॉक्टर के स्टाफ के बैठने की व्यवस्था रहेगी गाड़ी के अन्दर ही व्यक्ति रक्तदान कर सकेगा। इस वेन में 200 यूनिट को एकत्रित करने का फ्रीजर भी रहेगा व केनोपी भी रहेगी ताकि कैम्प लगाया जा सकेगा। यह जुलाई माह में प्रारम्भ कर दी जाएगी।
गादिया ने कहा की दानदाताओं का सराहनीय सहयोग रहा व सभी सदस्य इसमें निरन्तर सहयोग प्रदान करेंगे। डिस्ट्रिक्ट 3040 के गवर्नर गजेन्द्र नारंग व दिलीप मजूमदार का विशेष सहयोग रहा उनका आभार तलेरा, रुनवाल गादिया ने व्यक्त किया।
रोटरी सेन्ट्रल देगा सौगात, 31 लाख के लागत की ब्लड कलेक्शन वैन : गादिया
