खबर पक्की : 23 जून रतलाम, एक तरफ मध्यप्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट्स ने दस्तक दे दी है और केंद्र सरकार का स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र मध्य प्रदेश और केरल को चेतावनी दे रहा है वही राज्य शासन जिले को टीके के आवंटन में प्राथमिकता नहीं दे रहा है। 20 तारीख को ही डेढ़ लाख टीके आना थे ऐसा जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया था किंतु स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि उस दिन भी 45000 के लगभग टिके आए थे जिसमें से 38000 करीब लगा दिए थे। फिर 22 तारीख को टीकाकरण नहीं हुआ 22 तारीख को 8400 टीके रात को प्राप्त हुए तो 21 तारीख के बचे हुए टीके और 22 को प्राप्त टीके आज 23 तारीख को लगा दिए गए और आज स्टॉक निल हो गया। टिको के अभाव में सबसे ज्यादा परेशान वह लोग हो रहे हैं जिनको एक टीका लग गया और दूसरा टीका समय पर लगवाने के लिए इधर उधर भटक रहे है। आज भी जिला कलेक्टर दिनभर टिको की व्यवस्था के लिए संपर्क करते रहे लेकिन विशेष सफलता नहीं मिली सूत्रों ने बताया कि आज 5000 टीके रात को आएंगे। जिला कलेक्टर ने तो अपने तई टीका लगाने की व्यापक तैयारी कर रखी है लेकिन राज्य शासन जरूरत और मांग के हिसाब से टीके ही नहीं भेजेगा तो कोई क्या कर सकता है। जब तक अधिकांश आबादी का टीकाकरण नहीं हो जाए जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि नया डेल्टा प्लस वेरिएंट संभलने का मौका नहीं देगा अतः सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का अनिवार्य रूप से पालन करें और जैसे ही टीका उपलब्ध हो तुरंत लगवाए।
