• Mon. Sep 21st, 2026

माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी उत्पत्ति दिवस को कोरोना काल में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया

BySurendra Jain

Jun 19, 2021

खबर पक्की, 19 जून, रतलाम। शनिवार को कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व आज बहुत सादगी पूर्ण रूप से कोरोना निर्देशों का पालन करते हुए समाज की कार्यकारिणी व समाज मे कार्यरत सभी संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव व कार्यकारी मंडल की उपस्थिति में मनाया गया। भगवान महेश का पूजन अर्चन व महेश वंदना माहेश्वरी भवन पर की गयी व महेश भगवान का अभिषेक माहेश्वरी समाज रामोला मंदिर में मोहनलाल तोषनीवाल परिवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने समाजजनो को महेश नवमी की शुभकामना देते हुए भगवान महेश से कोरोना महामारी से भारत सहित सम्पूर्ण विश्व को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की तथा सभी से कोरोना टीका लगवाने, सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग कर प्रशासन को सहयोग करने की अपील की तथा कोरोनाकाल में सभी लोगों ने महेश नवमी का पर्व समाज जनों ने अपने अपने घरों में पूजन अर्चन कर मिठाई वितरण करके मनाया।
इस अवसर पर डॉ बी.एल. तापडिय़ा, नरेंद्र बाहेती, डॉ. सतीश लड्ढ़ा, डॉ. लक्ष्मण परवाल, द्वारका दास भंसाली पूर्व पार्षद पवन सोमानी, राजेश चोखडा ,अनिल सारडा,सुनील लाठी, प्रहलाद लड्ढ़ा राजेश माहेश्वरी, अशोक जागेटिया, पवन सोमानी, मयंक सोमानी, दीपक फोकलिया आदि उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!