• Tue. Sep 22nd, 2026

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाता व ब्लड बैंक स्टाफ का किया सम्मान

BySurendra Jain

Jun 14, 2021

खबर पक्की, 14 जून, रतलाम। आज विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक पर रक्तदान करने व कोरोना जैसी आपदा पर भी ब्लड बैंक डॉ व स्टाफ का स्वागत जिला चिकित्सालय आरएमओ योगेश निखरा की उपस्थिति में नोडल अधिकारी डॉ राहुल पाटीदार व ब्लड बैंक स्टाफ नीरज गुप्ता, कमलेश यादव, रमेश सोलंकी, मीनाक्षी शर्मा, जीनत स्टीफन, सुनील कुमावत, हिम्मत सिंह चौहान, विकाश चौहान, पी एन मौर्य, धर्मेन्द्र चौहान व संजय कुलश्रेष्ठ का सम्मान रेडक्रॉस के पूर्व चैयरमेन महेन्द्र गादिया व अश्विन शर्मा, सुुशील मूणत, सुनिल गोयल, प्रीति सोलंकी, महेश सोलंकी, दिलीप भंसाली, कचरू राठौड़, अंकित पाटीदार, जितेंद्र रॉव आदि सभी को माला पिनाकर किया।
इस अवसर पर महेंद्र गादिया ने कहा कि बरसो से ब्लड कॉम्पोनेन्ट यूनिट एसडीपी मशीन व बिल्डिंग की मांग करते आए है। मुख्यमंत्री व कई मंत्रियों को ज्ञापन भी दिए अब हम सब मिलकर इस को इस संभाग की सर्वश्रेष्ठ बैंक बनाने का प्रयास करे ताकि मरीजो को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने अभी ब्लड बैंक की स्थिति पर कहा यह हमारे लिए काफी दुखद है, इसे तत्काल शिफ्ट करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ निखरा व पाटीदार ने आश्वश्त करते हुए कहा कि काफी प्रयास हो रहे नवीन भवन में सारी सुविधाएं मुहैया हो जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!