• Sat. Aug 1st, 2026

सावधानी हटी दुर्घटना घटी कहीं लापरवाही फिर भारी ना पड़ जाए

BySurendra Jain

Jun 10, 2021

खबर पक्की: 10 जून रतलाम, वैसे तो कोरोना काफी हद तक नियंत्रण में है किंतु आज पहले दिन जिस तरह लोगों का व्यवहार देखने में आया वह काफी चिंताजनक है। अभी मार्च-अप्रैल मई की भयानक त्रासदी को गए ज्यादा समय नहीं हुआ है इसके बावजूद अगर आप समझदारी नहीं रखते तो फिर आप किसी को दोष भी नहीं दे सकते। आज भी कई होटलों के बाहर लोगों ने झुंड में खड़े होकर बंधे हुए पार्सल को वहीं पर खोलकर बतियाते हुए खाना शुरु कर दिया सड़कों पर दोपहिया वाहनों पर 2,2,3,3 की सवारी भी आम देखने में आई। कोरोना का खतरा अभी टला है गया नहीं है अगर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किया तो यह आप और आपके परिवार के साथ साथ शहर प्रदेश और देश के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अतः कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपना व्यवहार बनाए रखें इसी में सभी का हित है। जब तक शहर का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं हो जाए धैर्य बनाए रखें आपकी जरा सी लापरवाही आप पर बहुत भारी सिद्ध हो सकती है। खबर पक्की परिवार शहर और देश हित में आपसे यही निवेदन करता है और आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

You missed

error: Content is protected !!