• Tue. Sep 22nd, 2026

प्रदेश में बढ़ती मंहगाई और विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक, जूम ऐप पर आयोजित हुई बैठक, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए बनाई योजना

BySurendra Jain

Jun 9, 2021

खबर पक्की, 9 जून, रतलाम। रतलाम अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश संगठन मंत्री मंगल सिंह डाबी के नेतृत्व में रतलाम जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा द्वारा आयोजित झूम बैठक में मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के अध्यक्ष एवं रतलाम जिले के समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रित कर एक बैठक ली गई।
इसमें पार्टी के विस्तार आगामी चुनाव एवं बढ़ती महंगाई की मार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई एवं समस्त पदाधिकारियों को पार्टी के विस्तार एवं आगामी चुनाव की तैयारियों हेतु निर्देशित किया गया एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में मध्यमवर्गीय परिवारों की रीड -परिवार के विरोध में अपने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की रूपरेखा तैयार की गई।
झूम बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री मंगल सिंह डाबी, उप संगठन मंत्री नीरज कश्यप, युवा हिंदू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व पत्रकार भरत शर्मा, उज्जैन संभाग अध्यक्ष राणा सुदर्शन सिंह शक्तावत, उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष आचार्य पंडित राहुल शर्मा,रतलाम जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, नगर अध्यक्ष अमन जैन सिसोदिया, नीमच जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह सिसोदिया,आगर जिला महामंत्री राजेश भवसर, रतलाम जिला महामंत्री दिनेश पलासिया, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष दिनकर वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी कार्तिक डगले एवं अन्य पदाधिकारी एवं अन्य जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती विमला वर्मा डाबी द्वारा दी गई।

You missed

error: Content is protected !!