खबर पक्की, 31 मई, रतलाम। सराहनीय सेवा के लिए जिला रतलाम मे पदस्थ प्रधान आरक्षक बलराम पाटीदार को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र व डिस्क से सम्मानित किया गया है। प्रधान आरक्षकबलराम पाटीदार पुलिस विभाग मे दिनांक 26.12.1997 से निरंतर सेवा दे रहे है व वर्तमान मे जिला रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ है ।
राज्य अपराध अभिलेख ब्युरो, भोपाल द्वारा प्र.आर. बलराम का चयन कर सीडेक इंदौर मे प्रशिक्षण एक माह का कम्प्यूटर कोर्स करवाया गया, जिसमे प्र.आर. को प्रदेश स्तर पर ग्रेड प्राप्त हुई व बैंच मे प्रथम स्थान प्राप्त किया । जिसके फलस्वरूप राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा पुन: इन्हे चयनित किया जाकर हार्डवेयर प्रशिक्षण कोर्स किया गया ।
जिला रतलाम मे थाना माणकचौक रतलाम के प्रतिष्ठित व्यापारी के पोते का अपहरण होने पर 7 घण्टे के अंदर अपहृत बालक को बरामद करवाने मे मुख्य भूमिका हेतु पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन द्वारा 1000/- रूपये नगद पारितोषिक दिया गया । इसी प्रकार सिमी के सक्रिय सदस्य जाकिर हुसैन एवं मोह. फरहत निवासी खण्डवा की गिरफ्तारी मे सक्रिय भूमिका निभाने पर भी पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन द्वारा 500/- रूपये नगद पुरूस्कार से भी पुरूस्कृत किया गया । इनके द्वारा थाना माणकचैक के सनसनीखेज सुरज गवली हत्याकाण्ड मे थाना माणकचौक के ही सनसनीखेज तरूण सांकला हत्याकांड, लूट, नकबजनी, चोरी मे पतारसी एवं बरामदगी मे सक्रिय सहयोग करने, थाना स्टेशन रोड के बलात्कार व पास्को एक्ट मे फरार 2500-2500/- रूपये के उद्वघोषित आरोपियो को पकड़वाने मे मुख्य भूमिका एवं साइबर सेल मे कार्य करते हुए जिले मे अपहृत बालक बालिका की बरामदगी मे सक्रिय सहयोग करने के लिये बार – बार नगद राशि से वरिष्ठ कार्यालयो से पुरूस्कार प्राप्त किये गये एवं साइबर सेल मे रहते हुए करीब 30 लाख के गुम मोबाइल को खोज कर फरियादियो तक पहुँचने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जिला रतलाम मे बहुचर्चित हिम्मत पाटीदार हत्याकांड व दिलीप देवल एंकाउंटर केस मे प्र.आर. की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
अभी तक के सेवाकाल मे इन्हे 198 ईनाम एवं 10 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए है । प्र.आर. बलराम द्वारा पुलिस विभाग मे मानव संसाधन तैयार करने हेतू टीम सदस्यो को भी प्रशिक्षित किया । आर. बलराम ने स्वंय की कार्यकुशलता बढाने के लिये लगातार स्वंय को विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से निरन्तर अद्यतन रखकर कर्तव्य के प्रति लगन एवं रूचि दिखाई है । 23 वर्ष 5 महिने के सेवाकाल मे आज तक कोई शिकायत प्राप्त नही हुई। प्र.आर. बलराम के सेवाकाल मे कोई गैरहाजिरी/सिक लीव नही है जोकि इनके अनुशासन का परिचायक है। कुल मिलाकर प्र.आर. का अब तक का सेवाकाल सर्वोत्तम रहा है ।
अत: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्र.आर. बलराम पाटीदार को उनकी उत्कृष्ठ सेवाओ के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र व डिस्क से सम्मानित किया गया है । जिसे आज दिनांक 31-5-21 को रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर प्र.आर. को प्रशस्ती पत्र व मेडल प्रदाय कर सम्मानित किया गया ।
प्रधान आरक्षक बलराम पाटीदार को डीजीपी पुलिस का मेडल व प्रशस्ति पत्र
