• Thu. Sep 24th, 2026

सैलाना को इप्का ने 05 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर प्रदान की

BySurendra Jain

May 22, 2021

खबर पक्की, 22 मई, सैलाना। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के भर्ती कोविड़ मरीजों के ऑक्सीजन पूर्ति हेतु सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के आग्रह पर रतलाम के प्रतिष्ठित उद्योग इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड, ने 10 लीटर क्षमता के 05 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर सामुहिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेंट किये । सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत की उपस्थिति में बीएमओ शैलेस डांगी को इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेन्ट दिनेश सियाल ने प्रदान किये।
इस अवसर पर इप्का के प्रशासनिक मेनेजर विक्रम कोठारी व स्टोर कीपर गोपाल पाठक एवं बी.ई.ई. श्री कैलाश यादव के साथ वरिष्ठ समाज सेवी एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित थे। विधायक गेहलोत ने इप्का के इस मानवीय सहायता के लिये इप्का प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!