• Sat. Sep 19th, 2026

पत्रकारों के वैक्सीनेशन कैंप में पहुंचे कलेक्टर टीकाकरण का जायजा लिया और चर्चा की

BySurendra Jain

May 7, 2021

खबर पक्की : 7 मई रतलाम, आज जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार साथियों के लिए मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन रतलाम प्रेस क्लब पर किया गया। इस कैंप में सभी पत्रकारों का टीकाकरण किया गया जिसमें पूर्व में टीकाकरण करा चुके 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को द्वितीय टीका लगाया गया और जिनको अभी तक टिका नहीं लगा था उनको प्रथम टीका लगाया गया टीकाकरण के दौरान जिला कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड द्वारा अप्रत्याशित रूप से आकर टीकाकरण कैंप का जायजा लिया गया व पत्रकारों से चर्चा कर उनकी परेशानियों के बारे में जाना और शहर के बारे में फीडबैक लिया

You missed

error: Content is protected !!