खबर पक्की : 7 मई रतलाम, रतलाम ग्रामीण एसडीएम एमएल आर्य की पुत्री राजेश्वरी आर्य जिनकी उम्र लगभग 34 साल रही होगी की कोरोना से दुखद मृत्यु हो गई है। इनके बड़े दामाद भी रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। राजेश्वरी अपने पीछे एक पुत्री छोड़ गई है। उनकी छोटी पुत्री को भी करोना हो गया पर वह ईश्वर की कृपा से ठीक हो कर घर आ गई है। आप सोच सकते हैं कि अधिकारी और कर्मचारी इतनी कठिन परिस्थितियों में भी किस तरह अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे है। श्री आर्य ने बताया कि वह भी लगभग 20 साल से गर्म पानी नींबू का सेवन कर रहे हैं और इसी कारण से लगभग 60 वर्ष की उम्र होने के बावजूद कोरोना से बचे हुए हैं और करोना से लड़ाई में वास्तव में यह काफी इफेक्टिव है।
