खबर पक्की 5 अप्रैल रतलाम शहर में करीब करीब कोरोना नियंत्रण में है लेकिन गांव वालों की लापरवाही से यह गांव में तेजी से पांव पसार रहा है गांव में अभी तक शादी ब्याह घाटा मौसर मुंडन सुंदरकांड और धार्मिक कार्यक्रमों में भारी भीड़ का जमावड़ा होता रहा और कोरोना अपने पांव पसारता रहा। यही कारण है कि अब 100 में से 80% गांव के आ रहा है और गांव में जब तक आदमी इलाज कराने की सोच रहा है तब तक बीमारी उसके हाथ से निकल जाती है और वह ईश्वर को प्यारा हो जाता है यही कारण है कि प्रशासन ने हर तरह के कार्यक्रम पर आप रोक लगा दी है है और गांवों में भी अब अगर भीड़ इकट्ठे की तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा यही नहीं संक्रमण फैलने से रोकने के लिए गांव में 300 आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है ताकि मरीज मिलने पर उनको बाकी परिजनों से अलग कर आइसोलेशन सेंटर में रखा जा सके उक्त जानकारी जिला कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड ने दी उन्होंने कहा कि गांव में बहुत ज्यादा लापरवाही कर रहे थे लोग और इसी कारण से गांव से मरीज बहुत तादाद में आ रहे हैं और उसकी रोकथाम के बगैर कोरोना पर नियंत्रण पाना असंभव है इसीलिए गांव में सख्ती और टीकाकरण को प्राथमिकता से लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रशासन इस काम को अंजाम नहीं दे पाएगा गांव और शहर के सभी लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए और कोरोना नियमों का पालन करवाना चाहिए बगैर जन सहयोग के यह लड़ाई लड़ना और जीत पाना असंभव है जितना नुकसान होना था हो चुका अब नया नुकसान और प्राणों को बचाना है तो सब को अनुशासित होकर नियमों का पालन करना चाहिए और अधिक से अधिक टीकाकरण करवाना चाहिए।
