• Fri. Sep 18th, 2026

जिला प्रशासन के आदेश को लेकर सैलाना विधायक के पत्र से फैला डर और घबराहट का माहौल : ऐसे कोई आदेश नहीं सीएचएमओ

BySurendra Jain

May 2, 2021

खबर पक्की: 1 मई रतलाम, कल से एक खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है और इस खबर के वायरल होने का कारण सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत का वह पत्र है जो उन्होंने कलेक्टर को लिखा है। 30 अप्रैल को कलेक्टर को लिखे गए पत्र में सैलाना विधायक ने यह लिखा है कि अचंभित हो और बेचैन हूं जिला प्रशासन ने प्राइवेट कोविड-19 अस्पतालों को यह निर्देश दिए हैं कि 2 लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले कॉविड पेशेंट्स को अपने यहां भर्ती नहीं करें। इस बारे में जब खबर पक्की द्वारा पड़ताल की गई तो मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम प्रभाकर नानावरे मैं ऐसे किसी आदेश या निर्देश का खंडन किया और कहा कि इस तरह के कोई आदेश जारी नहीं किया है और ना ही मुझे संज्ञान है कि कलेक्टर के यहां से भी इस तरह के कोई आदेश जारी हुए हैं इससे ऐसा प्रतीत होता है के किसी गलतफहमी या गलत जानकारी के आधार पर सैलाना विधायक द्वारा यह पत्र कलेक्टर को लिखा गया है जिससे घबराहट और डर का वातावरण निर्मित हुआ है खबर पक्की की पड़ताल में इस तरह के कोई आदेश या निर्देश जारी नहीं हुआ है और पूर्व की भांति निजी चिकित्सालय कोरोना पेशेंट को उनकी निर्धारित क्षमता के आधार पर भर्ती कर सकते है

You missed

error: Content is protected !!