• Wed. Nov 4th, 2026

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी झाबुआ की पहल, हॉस्पिटल के अतिरिक्त भी अब मिल सकेगा ऑक्सीजन

BySurendra Jain

May 1, 2021

खबर पक्की, 1 मई, झाबुआ। कलेक्टर श्री सौमेश मिश्र , पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ,सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री ठाकुर द्वारा चलित ऑक्सिजन सेवा का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर शुभ आरम्भ किया गया ।
हॉस्पिटल में जिला प्रशासन ऑक्सिजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही ऐसे लोग जिन्हें चिकित्सकीय परामर्श अनुसार घर पर या अन्यत्र ऑक्सीजन की आवश्यकता है उनके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उक्त वाहन प्रत्येक दिवस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी एवं डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन के आधार पर आवेदकों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराएगी । उक्त हेतु वाहन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो प्रत्येक आवेदन कर्ता ,मरीज आदि की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्राप्त कर सिलिंडर एवं प्राप्त शुल्क का लेखा संधारित करेंगे ।
उक्त व्यवस्था हेतु नोडल डिप्टी कलेक्टर सुश्री विशा माधवानी एवं सहायक नोडल सुश्री बबली बर्डे ,परिवीक्षाधीन नायाब तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।
उक्त व्यवस्था महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए संजीवनी साबित होगी ।

error: Content is protected !!