खबर पक्की : 19 अप्रैल रतलाम, रतलाम कलेक्टर ने जिले मैं बढ़ते कोरोना मरीजों की तादाद को देखते हुए और उनको भर्ती करने में आ रही परेशानी को समझते हुए जिले के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में कम से कम 30% कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज अनिवार्य रूप से किए जाने हेतु सभी अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया है अब जिले के सभी शासकीय व निजी अस्पतालों में कम से कम 30% कोरोना मरीजों का इलाज सुलभ हो सकेगा और उनको भर्ती करने में और बेड मिलने में आ रही परेशानी से निजात मिलेगा जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर ननावरे ने एक जानकारी में बताया कि जिला कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड के निर्देशों का पालन करते हुए जिले के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज प्रारंभ करने हेतु उक्त आदेश आज ही जारी किया जा रहा है और उस आदेश के परिपालन मैं सभी अस्पतालों को कोविड-19 इलाज करना अनिवार्य किया जा रहा है। कोरोना मरीजों के लिए बहुत ही राहत भरी खबर है।
