खबर पक्की :16 अप्रैल रतलाम, 8 अप्रैल को खबर पक्की में हमने प्रकाशित किया था की निर्मला पति पारस सकलेचा निवासी शांति नगर कोविड-19 पॉजिटिव है। उनके घर में उनके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इस प्रकार देखा जाए तो 7 तारीख को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 14 दिन का कंटेनमेंट एरिया के हिसाब से 21 अप्रैल तक दादा को नियमानुसार कहीं जाने की छूट नहीं है सिवाय मेडिकल इमरजेंसी के किंतु दादा ना कंटेनमेंट एरिया के नियमों का उल्लंघन करते हुए 14 तारीख को मेडिकल कॉलेज की डीन शशि गांधी से मुलाकात की और उन्हें मरीजों की परेशानियों से अवगत कराने की चेष्टा की वर्तमान में कोरोना के प्रसार को देखते हुए कोरोना के नियमों का उल्लंघन करना बहुत ही जोखिम भरा है क्योंकि इससे आप दूसरों को कोरोना संक्रमण दे सकते हो क्योंकि जिस घर में कोरोना पॉजिटिव है उस घर के सदस्यों को क्वारंटाइन नियमों का पालन करना अनिवार्य है एक तरफ प्रशासन या गरीब लोगों पर मास्क नहीं होने पर जुर्माना कर रहा है घूमने फिरने पर डंडा चला रहा है वही कोरोना पॉजिटिव संक्रमित व्यक्ति के घर के सदस्य जो खुद जिम्मेदार है वह दूसरे जिम्मेदारों से मिल रहे हैं और वह जिम्मेदार अपनी आंखें मूंदे हुए हैं तो फिर उन्हें किसने हक दिया कि दूसरे लोगों पर जो सक्षम नहीं है गरीब है और पहुंच नहीं रखते हैं उन पर सख्त कार्रवाई करें।
