• Fri. Sep 18th, 2026

निगम के जुल्म से बौखलाया भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर हुआ बागी कहां आज के बाद भाजपा को वोट नहीं दूंगा

BySurendra Jain

Mar 22, 2021

खबर पक्की: 22 मार्च रतलाम, जनता कान खोल कर सुन ले मैं भाजपा कार्यकर्ता हो कर 15-20 सालों से भाजपा की सेवा कर रहा हूं हर जगह भाजपा का प्रचार करता हूं 9 महीने कोरोना लॉकडाउन में पूरे देश के साथ-साथ मैंने भी खूब नुकसान उठाया फिर भी भाजपा के गीत गाता रहा खूब थाली ताली बजाई दिया जलाएं लेकिन कल रविवार की घटना ने मेरा पूरी तरह मोहभंग कर दिया मैं माणक चौक में एक छोटा सा जूते चप्पल का दुकान लगाकर व्यापार करता हूं संडे होने से मैंने 4:00 बजे दुकान बंद कर दी थी किंतु नगर निगम वालों ने किसी दूसरे द्वारा मेरी दुकान के आगे सरकाय कचरे जो की 5या 7चाय के डिस्पोजल कप थे पर मेरी बंद दुकान को बाहर से बगैर किसी गुनाह के सील कर दिया और आज सोमवार को मैं दिनभर दुकान खोलने के लिए भटकता रहा तो मेरे को ₹5000 की फाइन की रसीद काटने का बोला बोले इसके बगैर दुकान नहीं खुलेगी 9 महीने तक लॉकडाउन के बाद देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने के बाद भी इस सरकार को चैन नहीं मिल रहा है बगैर किसी गुनाह के मुझे 5000 का फाइन भरने को कहा जा रहा है और दिन भर धंधा मारा गया वह अलग मानसिक रूप से इतना त्रस्त कर दिया की सोच रहा हूं झाली तालाब में जाकर छलांग लगा दूं अब मुझे समझ में आ गया कि यह वास्तव में तानाशाही सरकार है और आगे से अब मैं कभी भी भाजपा को वोट नहीं दूंगा इस तरह बेगुनाह लोगों को जुर्माना वसूल करके और जुल्म करके अगर आप नंबर वन बन भी गए तो ईश्वर आपको ऊपर जाकर क्या सजा देगा समझ लेना आश्चर्य तो यह है कि निगम की इस गुंडागर्दी के खिलाफ राजनीतिक नेतृत्व एकदम खामोश है भाजपा का कोई नेता बोल नहीं रहा है नगर विधायक भी चुप है मैं जनता से आह्वान करता हूं फिर आगे आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंके मैं जानता हूं कि मेरी इस पोस्ट के बाद में भाजपा और लोकल प्रशासन की आंखों की किरकिरी बन सकता हूं लेकिन गुंडागर्दी के खिलाफ अगर अगर आज मैं नहीं बोला तो यह गुंडागर्दी इनकी बढ़ती जाएगी इसलिए बोलना जरूरी है अगर यह प्रूफ कर दे कि मेरी बंद दुकान के आगे का कचरा मैंने डाला था तो मैं 5 की जगह ₹10000 फाइन भर दूंगा इसलिए मैं फाइन भरने से इनकार करता हूं और मैं सिल की हुई दुकान की सील को तोड़ता हूं अगर चाहे तो यह मुझे जेल भेज सकते हैं मैं इसके लिए तैयार हूं सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है धन्यवाद जय हिंद कमल मेनी सरकार के जोर जुल्म के खिलाफ एक जागरूक नागरिक मानक चौक फोन नंबर 9691 2766 81

You missed

error: Content is protected !!