• Fri. Sep 18th, 2026

साधारण सभा में रतलाम प्रेस क्लब ने की कल्याण कोष की स्थापना, संस्था के निर्वाचन 6 माह हुए स्थगित

BySurendra Jain

Mar 22, 2021

खबर पक्की, 22 मार्च, रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर हुई। साधारण सभा में आय-व्यय का वार्षिक ब्यौरा रखने के साथ, संस्था की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। बैठक में सदस्यों ने ही अभूतपूर्व पहल करते हुए बिना बाहरी सहायता के ढाई लाख रुपए के साथ पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना भी की।
रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्था सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी ने संचालन करते हुए सभा में एजेंडा रखा। आय-व्यय का ब्यौरा श्री जैन ने प्रस्तुत किया तथा प्रेस क्लब में अन्य कार्यो के साथ एलईडी टीवी, नवीन कंप्यूटर, वायफाय, टीवेडिंग मशीन, अत्याधुनिक लाईटिंग आदि निशुल्क रूप से लगने की जानकारी दी। प्रेस क्लब के द्वितीय तल पर निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद लोकार्पण समारोह भव्य रूप से मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति में करने की आशा भी जताई। बैठक में सदस्य राकेश पोरवाल की सदस्यता पर भी विचार करते हुए सभा ने उन्हें बहाल रखने का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि संस्था द्वारा न्यूनतम राशि व्यय करते हुए कार्य सतत रूप से किए जा रहे हैं। बैठक में संस्था के वरिष्ठ और श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने प्रस्ताव रखा कि कोरोना काल में वर्तमान कार्यकारिणी को मई 2019 में पदभार ग्रहण के बाद फरवरी 2020 से सितंबर 2020 के अंत कोरोना काल में कार्यक्रमों पर रोक के चलते जरूरी कार्य तथा आयोजन करते हेतु पर्याप्त समय नहीं मिल सका। ऐसे में संस्था के निर्वाचन 6 माह स्थगित करते हुए कार्यकारिणी को कार्य करने के लिए 6 माह का अतिरिक्त समय दिया जाए। इस प्रस्ताव को सभा ने सर्वानुमति से पारित किया। सभा में आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, वरिष्ठ पत्रकार एवं सदस्य गोविंद उपाध्याय, वीरेंद्र हीतिया, सुजीत उपाध्याय, नीरज शुक्ला, यश शर्मा बंटी, दिलजीत मान, आदि ने भी अपने विचार रखे।
साथियों ने 10 मिनट में एकत्रित किए ढाई लाख
बैठक के दौरान पूर्व कोषाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने उनके पिता घोषणा की स्मृति में संस्था को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसपर अध्यक्ष ने इसी राशि के साथ आपदा के समय प्रेस क्लब के सदस्यों की त्वरित सहायता हेतु पत्रकार कल्याण कोष बनाने की घोषणा कर दी। उनकी घोषणा के बाद क्लब साथियों ने अपनी संस्था के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए एक-एक करके स्वंय राशि देने की घोषणा की जिससे 10 मिनट के अंदर ही संस्था में ढाई लाख रुपए से अधिक की घोषण हो गई। उक्त राशि एकत्रित कर कल्याण कोष की पृथक खाता खोलकर स्थापना की जाएगी। श्री जैन ने बताया कि इसके संचालन हेतु नियमावली के साथ पांच सदस्यी कमेटी का भी गठन शीघ्र किया जाएगा जो जरूरत पडऩे पर राशि का वितरण और इसे बढाने के लिए साधन पर कार्य करेगी।
ये भी थे उपस्थित
बैठक में क्लब अध्यक्ष श्री जैन, कोषाध्यक्ष भेरूलाल टांक, उपाध्यक्ष अमित निगम, राजेंद्र केलवा, राकेश पोरवाल, सहसचिव नरेंद्र अग्रवाल, मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य अदिति मिश्रा, इंगित गुप्ता, भुवनेश पंडित, जितेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश सोनी, अशोक शर्मा, हरीवंश शर्मा, दिनेश दवे, सिकंदर पटेल, उत्तम शर्मा सहित वरिष्ठ सदस्य ऋषीकुमार शर्मा, अजयकांत शुक्ला, विमल कटारिया, निलेश बाफना, महेश पुरोहित, सुधीर जैन, दिव्यराज सिंह, राजेश पुरोहित, किशोर जोशी, असीमराज पाण्डेय, हिमांशु जोशी, विजय मीणा, अजीत मेहता, रितेश मेहता, हेमंत भट्ट, मानस व्यास, दीपक चौरडिय़ा, देवकीनंदन पंचोली, नीरज बरमेचा, विवेकानंद चौधरी, केके शर्मा, जलज शर्मा, राजेश पोरवाल, हीरेंद्र परमार, हेरमसिंह सेंगर, समीर खान, देवेंद्र लिम्बोदिया, दुर्गेश पंवार, हैरी अलेकजेंडर, प्रदीप नागौरा, चंद्रशेखर सोलंकी, यशवंत राठौर, दिलावरसिंह देवड़ा, शुभ दशोत्तर, राजेश वासनवाल, धरम वर्मा, लालचंद राठौर आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!