• Fri. Sep 18th, 2026

डिप्टी रेंजर रतलाम रिश्वत लेते गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 16, 2021

खबर पक्की,16 मार्च, रतलाम। वन मंडल कार्यालय में 25 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए डिप्टी रेंजर को लोकायुक्त उज्जैन ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया हे। आवेदक सुलेमान खान निवासी शेरानीपुर रतलाम के द्वारा दिनांक 13/3/21 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत की थी कि उसकी लकड़ी की गाड़ी छोड़ने वा भविष्य में गाड़ी नहीं पकड़ने के लिए डिप्टी रेंजर रतलाम तनवीर खान द्वारा उस से एक लाख 20 हजार रिश्वत की मांग की गई हे जिसमे से 70 हजार रुपए गाड़ी छोड़ने के जुर्माने के नाम पर डिप्टी रेंजर ले चुका हे और अब दो किश्तों में 50 हजार रुपए और मांग रहा हे। जिसकी दिनांक 13/3/21 को रिश्वत मांग की रिकॉर्डिंग करवाई गई,रिश्वत मांग आने पर लोकायुक्त एस पी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में दल गठित किया गया जिसके अनुक्रम में आज आरोपी तनवीर खान को लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व टीम आरक्षक संजय पटेल,सुनील परसाई,नीरज राठौर,विशाल रेशमिया वा उमेश के द्वारा आवेदक से वन मंडल कार्यालय में 25 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया हे। कार्यवाही जारी हे

You missed

error: Content is protected !!