• Thu. Jul 30th, 2026

नशे से बाखबर करती फिल्म बेखबर बेहतरीन संवाद अदायगी शानदार अदाकारी चुस्त पट कथा का नायाब नमूना है

BySurendra Jain

Feb 28, 2021

खबर पक्की: 28 फरवरी रतलाम, 70 एमएम की बड़ी फिल्म मालवा मराठा रतलाम में बनाकर रिकॉर्ड स्थापित करने वाले और स्ट्रीट सिंगर जैसी अनेक शानदार शॉर्ट फिल्म के निर्माता हरीश दर्शन शर्मा ने जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन विभाग के लिए नशा मुक्ति से संबंधित फिल्म बे खबर बनाकर एक और माइलस्टोन अर्जित किया फिल्म का प्रदर्शन आज एनवाई सिनेमा में किया गया फिल्म को देखने के लिए रतलाम झाबुआ सांसद रतलाम विधायक सहित पूरा जिला प्रशासन कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड निगम आयुक्त सहित रतलाम रतलाम के पत्रकारों व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। फिल्म के संक्षिप्त स्टोरी इस प्रकार है कि फिल्म का नायक मदन आदतन नशेड़ी है और लोगों के सामान चुरा चुरा कर बेचकर नशा खरीदता है। जिन का सामान चोरी किया जाता है वह लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं और उसके बाद नशेड़ी मदन को पकड़ कर लाया जाता है जिस पुलिस अफसर के सामने मदन खड़ा होता है वह उसके बचपन का दोस्त है वह उसको नशा मुक्ति केंद्र पर भेज कर को नशे से मुक्त करवाने में मदद करता है फिल्म में सभी किरदारों ने जबरदस्त अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है फिल्म में नशा मुक्त होने पर कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड नशे से मुक्त हुए मरीज मदन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हैं फिल्म के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश समाज और परिवार के लिए नशा मुक्ति का आह्वान करते हैं रतलाम जैसे छोटे शहर में अपने ही संसाधन और अपने ही कलाकार लेकर बनाई गई यह फिल्म वाकई में बहुत बेहतरीन फिल्म बन पड़ी है और इसमें जिला कलेक्टर गोपाल चंद्र दंड की महती भूमिका रही है कोई ताज्जुब नहीं अगर यह फिल्म दूरदर्शन से भी प्रसारित हो।

error: Content is protected !!