खबर पक्की, 17 सितंबर, रतलाम। प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सभी जिलाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि बेहतर ढंग से एवं उत्साहपूर्वक आयोजित की जाए।
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव के साथ जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं।
मेरे सपनों का भारतÓ में विभिन्न विषयों पर होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं
‘मेरे सपनों का भारतÓ के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रमुख सचिव श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं में अलग-अलग विषय निर्धारित कर विद्यार्थियों को सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
जिले में नुक्कड़ नाटक के आयोजन के लिए 10 टोलियां बनाई गई हैं। बैठक में इन टोलियों के कार्यक्रम शेड्यूल की जानकारी भी दी गई।
2131 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन मिलन सेवाÓ कार्यक्रम
‘आंगन मिलन सेवाÓ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा। जिले के 2131 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख 25 हजार 678 बच्चे सहभागिता करेंगे। प्रमुख सचिव श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एनआरसी के संबंध में भी जानकारी देने के निर्देश दिए।
36 गांवों से गुजरेगी कलश यात्रा, लगभग 80 हजार लोग होंगे शामिल
बैठक में बताया गया कि रतलाम जिले के 36 गांवों से कलश यात्रा गुजरेगी, जिसमें लगभग 80 हजार लोगों की सहभागिता होगी। ‘सेवा मेरा योगदानÓ के अंतर्गत जिले में 25 प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें अंगदान के प्रति जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, नशा मुक्ति सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।
‘सेवा सेतु अभियानÓ के अंतर्गत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 35 शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार जिले के 12 नगरीय निकायों में 47 शिविर आयोजित होंगे। बैठक में अभियान के विस्तृत कैलेंडर की जानकारी भी प्रमुख सचिव श्री गुप्ता को दी गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक गतिविधि बेहतर ढंग से आयोजित की जाए : प्रमुख सचिव गुप्ता, प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की
