खबर पक्की 28 फरवरी, रतलाम।श्री साधुमार्गी जैन संघ समता बहू मंडल द्वारा पांच दिवसीय योगा कैंप (22 फरवरी 2021 से 26 फरवरी 2021 तक) का सफल आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता निष्ठा कटारिया एवं सचिव सपना ने संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हर्षा जैन प्रेमलता पिरोदिया एवं महिला मंडल की अध्यक्ष चंद्रकांता पिरोदिया चंपा मांडोत स्वाति धम्मानी ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। लगभग 25 महिलाओं ने योग शिविर का उत्साह पूर्वक लाभ लिया। जो कि सूरज हॉल में संपन्न हुआ।इसमें योग प्रशिक्षक रीमा द्वारा 12 योग के विभिन्न आयाम सिखाए गए जिससे कि व्यक्ति की इम्युनिटी पावर बढ़ सके । योग सीखने वाली महिलाएं हिंजल पगारिया, पूजा तलेरा, सरिता लोढा़, शिल्पा लोढा़, शिखा लोढा़, आशा संघवी ,ज्योति मुणत, पूजा छाजेड़ ,राखी ,ममता पिरोदिया, सरिता चौहान ,रेखा कांसवा, सरिता मुणत, संगीता कोठारी, शीतल भंडारी, वंदना पिरोदिया, तृप्ति मुणत, पूजा मुणत, ज्योति मुणत,संगीता ,शालिनी मनाली मुणत, डाली कटारिया आदि महिलाएं उपस्थित रही।
