खबर पक्की : 11 फरवरी रतलाम, 7 फरवरी को रोज डे के दिन वकील विजय यादव ने रतलाम जिला कोर्ट की एक महिला जज को गुलाब देकर बोला आई लव यू जज ने जैसे ही आई लव यू सुना कुर्सी पर ही बेहोशी छाने लगी। उल्लेखनीय है कि जज के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाला वकील पहले से शादीशुदा है बार कौंसिल अध्यक्ष ने भी कहा कि वह बार का मेंबर नहीं है। खैर जो भी हुआ गलत हुआ सरेआम अदालत में इस तरह का व्यवहार वकील को शोभा नहीं देता पर जानकारों के अनुसार सिर्फ आई लव यू बोलने से कोई केस भी नहीं बनता। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है तो मामला अदालत तक तो जाएगा ही देखते हैं आगे क्या होता है।
