खबर पक्की, 5 फरवरी, रतलाम। 5 वर्ष तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने 5 फरवरी को सांस अभियान का शुभारंभ भोपाल मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम मैं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने किया। इस अवसर पर शिशु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिशु स्वास्थ्य के राज्य सलाहकार डॉ विशाल जायसवाल को मंत्री डाॅ प्रभु राम चौधरी ने सम्मानित किया।
स्मरण रहे कि डॉ विशाल जायसवाल रतलाम राजीव नगर निवासी होकर भोपाल में शिशु स्वास्थ्य मिशन में राज्य सलाहकार के पद पर कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव मो.सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ संजय गोयल, मिशन संचालक एनएचएम छवि भारद्वाज सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश सरकार ने सून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए प्रदेश भर में सांस अभियान का 5 फरवरी को श्रीगणेश किया, इस अभियान के तहत प्रदेश भर के बच्चों को निमोनिया की बीमारी से निजात मिलेगा तथा उन्हें जीवनदान भी मिलेगा।
रतलाम निवासी डॉ.विशाल जायसवाल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मान, स्वास्थ मंत्री ने किया सांस अभियान का शुभारंभ
