• Fri. Jul 31st, 2026

महापौर टिकट के दावेदार प्रवीण सोनी ने दिखाया दम

BySurendra Jain

Feb 4, 2021

खबर पक्की: 4 फरवरी रतलाम, मुख्यमंत्री के आज रतलाम आगमन पर महापौर पद के भाजपा से टिकट के दावेदार प्रवीण सोनी ने भी अपने समर्थकों के साथ दमखम दिखाया और अमृत गार्डन पर मुख्यमंत्री का अपने समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया। यू तो प्रवीण सोनी भाजपा सांसद प्रभात झा के खासम खास माने जाते हैं किंतु स्थानीय निकाय चुनाव घोषित होने के उपरांत रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप से भी उन्होंने अच्छा समन्वय व तालमेल स्थापित कर लिया है ऐसा माना जा रहा है। और आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव रतलाम विधायक के विकास कार्यों के बूते ही जीते जाएंगे। यू तो महापौर पद के अनेक दावेदार है किंतु साफ-सुथरी छवि के प्रवीण सोनी अभी तक सभी प्रत्याशियों में बढ़त लेते दिख रहे हैं।

error: Content is protected !!