• Sat. Sep 19th, 2026

पुलिस की साहसिक कार्यवाही सांसद प्रतिनिधि की गाड़ी से अवैध दारू पकड़ केस बनाया

BySurendra Jain

Feb 4, 2021

खबर पक्की: 4 फरवरी रतलाम रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में 2 फरवरी की दरमियानी रात साहसिक कार्रवाई करते हुए मंदसौर जावरा सांसद प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के पुत्र पीयूष जैन के नाम पंजीकृत गाड़ी से अवैध शराब पकड़ कर केस बनाने में कोई कोताही नहीं की पुलिस के साहसिक कार्रवाई पर जनता भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है। देर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की गाड़ी क्रमांक एमपी 43ca 6 6 6 5 से नित्य प्रतिदिन अवैध शराब की तस्करी हो रही है इस पर पुलिस ने ढोढर चौकी प्रभारी राजेश मालवीय के नेतृत्व में उक्त गाड़ी को पकड़ने का प्लान बनाया और 2 फरवरी की रात भैसाना फंटे से होटल सुप्रीम के नजदीक उस गाड़ी को पकड़ कर चेक किया उसमें देशी और विदेशी शराब मिलाकर कुल 72 लीटर अवैध शराब राजस्थान से लाई जा रही थी जिसकी कीमत ₹31200 थी पुलिस ने मौके से समरथ पिता बद्री लाल मीणा उम्र 28 साल और अर्जुन पिता किशोरी लाल मीणा उम्र 22 साल दोनों निवासी बागी यान कालूखेड़ा को पकड़कर केस दर्ज किया उक्त गाड़ी कश्मीरी गली जावरा निवासी पीयूष जैन के नाम पंजीकृत है और उक्त पीयूष जैन सांसद प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता के प्रतिनिधि प्रदीप जैन के पुत्र हैं। इनका जावरा जैन समाज में काफी वर्चस्व होकर प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है पुलिस सूत्रों ने बताया कि अगर यह साबित होता है कि शराब तस्करी में इनका भी कोई रोल था तो इनको भी मुलजिम बनाया जा सकता है।

error: Content is protected !!